आंधी-तूफान से मरनेवालों की संख्या तीन से बढ़ कर हुई पांच

Published at :30 May 2018 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी-तूफान से मरनेवालों की संख्या तीन से बढ़ कर हुई पांच

खिजरसराय : खिजरसराय में सोमवार की शाम आये आंधी-तूफान से मरने वालों की संख्या तीन से बढ़ कर पांच हो गयी है. खैरा गांव की दुलारी देवी की मौत मगध मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी. वहीं रसलपुर के प्रिंस कुमार की मौत भी इलाज के क्रम में हो […]

विज्ञापन

खिजरसराय : खिजरसराय में सोमवार की शाम आये आंधी-तूफान से मरने वालों की संख्या तीन से बढ़ कर पांच हो गयी है. खैरा गांव की दुलारी देवी की मौत मगध मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी. वहीं रसलपुर के प्रिंस कुमार की मौत भी इलाज के क्रम में हो गयी. वही नीरू कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

खैरा के सुमित्रा देवी और मंडई के राजीव दास और रसलपुर के सपना कुमारी की मौत सोमवार को हो गयी थी. सतामश गांव में वज्रपात से घायल आठ वर्षीय शिम्पी कुमारी को अनुग्रह अनुदान के रूप में 4300 रुपये दिये गये. रसलपुर के संटू कुमार और नीरू कुमारी को भी 4300 रुपये इलाज मद में दिये गये. वहीं मंडई के मृतक राजीव दास की पत्नी कविता देवी को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया गया. मंगलवार को अतरी विधायक कुंती देवी रसलपुर मंडई और खैरा गांव पहुंच कर पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की. साथ ही दुख की घड़ी में धैर्य बरतने की नसीहत दी.

इधर आंधी-तूफान की वजह से कई इलाके में बिजली गुल है. नीमचक बथानी अनुमंडल के नवनिर्मित भवन, भारतीय खाद्य निगम के गोदाम सहित प्रखंड कार्यालय के शेड भी हवा में उड़ गये. वहीं सैकड़ों मकानों की भी क्षति पहुंची है. पुरानी बाजार खिजरसराय में लाला पंडित के मकान पर पेड़ गिरने से खपरैल मकान क्षतिग्रस्त हो गया. मनियारा पंचायत की सीमा गांव में वीरेंद्र यादव का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं डेमा गांव में राजेंद्र मिस्त्री के घर पर बिजली गिरने से मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. वहीं बथानी के बरैली गांव में भी दर्जनों मकानों को नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन