शेरघाटी-चेरकी सड़क जाम पांच घंटे ठप रहा आवागमन

Published at :29 May 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी-चेरकी सड़क जाम पांच घंटे ठप रहा आवागमन

शेरघाटी : चेरकीडीह के ग्रामीणों ने सोमवार को शेरघाटी–चेरकी पथ को घंटों जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. जाम के कारण यह सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही. इस मार्ग से होकर गया जानेवाले छोटे व बड़े वाहनों का परिचालन करीब पांच घटे तक ठप रहा. इस दौरान लोगों को परेशानियों का […]

विज्ञापन
शेरघाटी : चेरकीडीह के ग्रामीणों ने सोमवार को शेरघाटी–चेरकी पथ को घंटों जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. जाम के कारण यह सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही. इस मार्ग से होकर गया जानेवाले छोटे व बड़े वाहनों का परिचालन करीब पांच घटे तक ठप रहा.
इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. बीडीओ संतोष कुमार सिंह, सीओ अखिलेश चौधरी, प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत यादव, गुरूआ थानाध्यक्ष विकास कुमार व जनप्रतिनिधियों की पहल पर जाम को हटवाया गया.
क्या है मामला
ग्रामीण सत्येंद्र यादव, देवेंद्र यादव व डॉ कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात आये आंधी तूफान में 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार टूट कर एलटी तार के ऊपर गिर पड़ा. इसके कारण ट्रांसफाॅर्मर जल गया. तारों के आपस में टकराने से घरों में लगे बिजली बोर्ड, पंखा, टीवी के अलावा अन्य विद्युत उपकरणों में करंट प्रवाहित
हो गया. इससे गांव के कई लोग बिजली की चपेट में आने से घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान एक ही घर के रामजी यादव, अनीता देवी, दीपक यादव, आरती कुमारी, नन्हकी देवी, पूजा कुमारी, राकेश कुमार के साथ एक छह माह की मासूम अंजनी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई. इसके साथ गांव की सावित्री देवी, बालेश्वर यादव, बबलू कुमार, सुनीता देवी, कमलेश यादव सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन