नल का जल व नली-गली पर खर्च होंगे आठ करोड़

Published at :29 May 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
नल का जल व नली-गली पर खर्च होंगे आठ करोड़

शेरघाटी : सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत की बैठक में जम कर हंगामा हुआ. उप मुख्य पार्षद सहित अन्य कई पार्षद प्रोसेडिंग की कॉपी नहीं मिलने पर नाराजगी जता रहे थे. कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उप मुख्य पार्षद व उनके साथ कई पार्षद बैठक से वाकआउट कर गये. बावजूद इसके […]

विज्ञापन
शेरघाटी : सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत की बैठक में जम कर हंगामा हुआ. उप मुख्य पार्षद सहित अन्य कई पार्षद प्रोसेडिंग की कॉपी नहीं मिलने पर नाराजगी जता रहे थे. कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उप मुख्य पार्षद व उनके साथ कई पार्षद बैठक से वाकआउट कर गये.
बावजूद इसके बैठक हुई. इसमें नल-जल व नाली-गली योजना को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी. शेरघाटी नगर क्षेत्र में आठ करोड़ की लागत से कार्य पूरा किया जायेगा. साथ ही बरसात के पूर्व शहर की सभी नालियों की सफाई कराने का निर्णय लिया गया. इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाये जायेंगे.
इसके अलावा अन्य संसाधनों के माध्यम से सफाई का काम पूरा कराया जायेगा. बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में पार्क के निर्माण के लिए स्वीकृति को लेकर व शहर में बेहतर स्टेडियम के निर्माण को लेकर विभाग को पत्र भेजने निर्णय लिया गया. नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में शेरघाटी को जिला बनाये जाने के मुद्दे पर सभी पार्षद एकमत दिखे.
इसके लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया. जिला के मुद्दे पर बैठक में वार्ड पार्षद प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि शेरघाटी को जिला बनाये जाने की मांग करीब दो दशक से चली आ रही है. उन्होंने कहा कि शेरघाटी इसके लिए सारी अहर्ताएं पूरी करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन