तापमान स्थिर, पर ऊमस ने किया पस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गया का तापमान दूसरे दिन भी स्थिर रहा. हालांकि शनिवार की तुलना में गर्मी थाेड़ी कम महसूस की गयी पर तपिश व ऊमस बरकरार रही. धूप भी काफी तीखी थी. रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार काे भी गया का अधिकतम तापमान […]
विज्ञापन
गया : गया का तापमान दूसरे दिन भी स्थिर रहा. हालांकि शनिवार की तुलना में गर्मी थाेड़ी कम महसूस की गयी पर तपिश व ऊमस बरकरार रही. धूप भी काफी तीखी थी. रविवार काे गया का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार काे भी गया का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के अधिकारी के मुताबिक अगले एक-दाे दिन में आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं. इसके बाद तापमान एक-दाे डिग्री लुढ़क भी सकता है. माैसम विज्ञानी के अनुसार हवा का रुख यदि बदल गया ताे गर्मी बढ़ने के साथ तापमान आैर ऊपर भी जा सकता है. यूं थाेड़ी सर्द हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बिहार हाेते हुए उत्तर-पूरब की आेर का है. ऐसे में झारखंड के सीमावर्ती इलाके में बारिश की संभावना जतायी जा रही है. रविवार काे भी माैसम के स्थिर रहने की वजह से बाजार में आवाजाही कम दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










