रिश्वतखोर दारोगा के विरुद्ध कोर्ट ने दोबारा जारी किया वारंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

गया : रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किये गये चाकंद थानाध्यक्ष पवन कुमार के फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी का कोर्ट ने वारंट जारी किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पटना स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की है. वहां उनके फरार होने के बाद पुलिस […]
विज्ञापन
गया : रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किये गये चाकंद थानाध्यक्ष पवन कुमार के फरार होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी का कोर्ट ने वारंट जारी किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पवन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पटना स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की है. वहां उनके फरार होने के बाद पुलिस द्वारा अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में कुर्की जब्ती वारंट के लिए कोर्ट से निकालने के लिए आवेदन दिया जायेगा. गौरतलब है कि चार शराब धंधेबाजों को पकड़ने के बाद केस दर्ज नहीं करने और उनमें से दो को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में एसएसपी राजीव मिश्रा ने शनिवार दोपहर चाकंद थानाध्यक्ष पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. तलाशी के दौरान थानाध्यक्ष के पास से 1.37 लाख रुपये भी जब्त किये गये थे. चाकंद पुलिस ने चार शराब धंधेबाजों को शुक्रवार की देर रात भारी मात्रा में शराब व बोलेरो गाड़ी के साथ पकड़ा था. गन्नू बिगहा के रहनेवाले एक पंचायत के वर्तमान सरपंच की पैरवी पर गन्नू बिगहा के दो लोगों को डेढ़ लाख रुपये लेकर छोड़ने का सौदा थानाध्यक्ष से तय हुआ. एसएसपी को किसी ने सूचना दी कि पैसा लेकर थानाध्यक्ष ने दो को छोड़ भी दिया है. इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई की थी. गिरफ्तार किये गये थानाध्यक्ष जांच-पड़ताल के दौरान शनिवार के शाम को ही चकमा देकर फरार हो गया था. इन सभी मामले में चाकंद थाने में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










