दो बसों में टक्कर, 17 तीर्थयात्री घायल

Published at :27 May 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो बसों में टक्कर, 17 तीर्थयात्री घायल

बाराचट्टी : जीटी रोड स्थित सूर्यमंडल के पास शनिवार को दो बसों की टक्कर में 17 तीर्थयात्री घायल हो गये. सभी घायल मध्यप्रदेश के रीवा व यूपी के इलाहाबाद के रहनेवाले बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, यूपी की ओर से आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस और झारखंड के जमशेदपुर की ओर से जहानाबाद […]

विज्ञापन
बाराचट्टी : जीटी रोड स्थित सूर्यमंडल के पास शनिवार को दो बसों की टक्कर में 17 तीर्थयात्री घायल हो गये. सभी घायल मध्यप्रदेश के रीवा व यूपी के इलाहाबाद के रहनेवाले बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, यूपी की ओर से आ रही तीर्थयात्रियों से भरी बस और झारखंड के जमशेदपुर की ओर से जहानाबाद जा रही एक यात्री बस के बीच टक्कर हो गयी.
इससे तीर्थयात्रियों की बस में सवार 17 यात्री घायल हो गये.
घटना के बाद चौकी पर तैनात लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी लाया गया. घायलों में व्यास मुनि त्रिपाठी, गणेश प्रसाद, राखी कुमारी, कुसुम कली, काया देवी, गौतम कुमार, सावित्री देवी, राम नीरज मिश्र, सीमा पांडेय, अभिमन्यु तिवारी, प्रेमनाथ तिवारी, पुष्पेंद्र द्विवेदी, सरिता सेवक सभी मध्यप्रदेश के रीवा, जबकि यूपी के इलाहाबाद के द्रौपदी देवी, मेघीलाल, अशोक तिवारी, राजकरण, विजय बहादुर शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शिवशंकर झा ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है. वहीं, गुलसकरी नदी पुल पर तेज गति से आ रही एक ट्रक के पलट जाने से जीटी रोड शोभ बाजार के पास एक लेन पर आवागमन बाधित हो गया. ट्रक के पलटने के कारण पुल के समीप जाम जैसी स्थिति पैदा हो गयी. इसके बाद वाहनों की आवाजाही दूसरे लेन से शुरू की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन