जंक्शन से मोबाइल फोन चोरी करनेवाला युवक गिरफ्तार

गया : गया जंक्शन स्थित जनरल रूम में आराम कर रहे जहानाबाद के युवक का मोबाइल चोरी हो गया. पीड़ित जहानाबाद के मखदुमपुर गांव के रहनेवाले दीपक कुमार हैं. दीपक अपना मोबाइल चार्ज में लगा कर आराम कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया. दीपक ने इसकी सूचना रेल […]
गया : गया जंक्शन स्थित जनरल रूम में आराम कर रहे जहानाबाद के युवक का मोबाइल चोरी हो गया. पीड़ित जहानाबाद के मखदुमपुर गांव के रहनेवाले दीपक कुमार हैं. दीपक अपना मोबाइल चार्ज में लगा कर आराम कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया. दीपक ने इसकी सूचना रेल पुलिस व आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी व रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने गया जंक्शन पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर छह के अंतिम छोर से युवक को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मुहल्ला के रहनेवाले भोला दास के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










