नकली बल्ब बेचने की सूचना पर तीन दुकानों में छापेमारी

Published at :26 May 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
नकली बल्ब बेचने की सूचना पर तीन दुकानों में छापेमारी

कंपनी के प्रतिनिधि भी पुलिस के साथ रहे मौजूद गया : शहर के कई दुकानदार द्वारा नकली कंपनी के बल्ब बेच कर अधिक मुनाफा कमाने की सूचना पर तीन दुकानों में शुक्रवार की दोपहर छापेमारी की गयी. इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि व कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद रही. कंपनी के डायरेक्टर मुन्ना शर्मा ने […]

विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि भी पुलिस के साथ रहे मौजूद

गया : शहर के कई दुकानदार द्वारा नकली कंपनी के बल्ब बेच कर अधिक मुनाफा कमाने की सूचना पर तीन दुकानों में शुक्रवार की दोपहर छापेमारी की गयी. इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि व कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद रही. कंपनी के डायरेक्टर मुन्ना शर्मा ने कहा कि बहुत दिनों से गया शहर के बारे में कंपनी को शिकायत मिल रही थी कि हिंदुस्तान कंपनी के नाम पर नकली बल्ब बना कर बाजार में बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर कंपनी ने सर्वे किया. इसके बाद यह मामला पूरी तौर से सही पाया गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी गयी और वहां से पुलिस बल के साथ पुरानी गोदाम में विकास कॉपी, टी-हाउस व मां वैष्णवी नामक दुकान में छापेमारी की गयी. तीनों दुकानों में हिंदुस्तान नामक बल्ब का नकल कर बाजार में बेचे जाने की बात सही पायी गयी.
यहां से लाखों रुपये के नकली बल्ब मिले हैं. इधर, इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि तीनों दुकानों में छापेमारी के बाद कुछ नहीं मिल सका है. इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि ने किसी तरह की शिकायत भी दर्ज नहीं करायी है. कंपनी के डायरेक्टर मुन्ना शर्मा ने शुक्रवार की देर शाम बताया कि तीनों दुकानदारों ने लिखित दिया है कि अगली बार से किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं करेंगे. इसके बाद माल को जब्त कर उन्हें छोड़ दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन