आमस में टोल प्लाजा कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूटे, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 May 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के सामने दिया घटना को अंजाम शेरघाटी/आमस (गया) : आमस बाजार स्थित पीएनबी बैंक के सामने बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार दिनदहाड़े हथियार दिखा कर टॉल प्लाजा के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की़ इस बीच घटना […]
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के सामने दिया घटना को अंजाम
शेरघाटी/आमस (गया) : आमस बाजार स्थित पीएनबी बैंक के सामने बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार दिनदहाड़े हथियार दिखा कर टॉल प्लाजा के कर्मचारियों से 25 लाख रुपये लूट लिए. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की़ इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को 10.36 लाख रुपये, पिस्तौल
आमस में टोल प्लाजा…
कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, हथियारबंद चारों अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर आये थे. टॉल प्लाजा इंचार्ज राम निवास, कर्मचारी चंद्र नयन प्रसाद व अनिल कुमार जैसे ही अपनी कार को बैंक के सामने रोक कर 25 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर उतरे कि अपराधियों ने रिवॉल्वर के बल पर बैग छीन लिया. इस पर वहां आसपास मौजूद लोगों ने चोर-चोर का हल्ला किया, तो अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग गये. वहीं, लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने दो अपराधियों को 10.36 लाख रुपये, पिस्तौल, कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अतरी के शुभम कुमार व वजीरगंज के पिंकू कुमार के रूप में की गयी है.
अपराधी भागते समय पैसा छींटते हुए भाग रहे थे, ताकि उनका पीछा कर रहे लोग पैसों को लूटने में लग जायें और उन्हें सुरक्षित निकलने का मौका मिल जाये. इस संबंध में दो अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इतनी बड़ी रकम ले जाते वक्त टोल प्लाजा से न तो थाने को सूचना दी गयी और न ही प्लाजा पर तैनात गार्ड को साथ लाया गया. ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है कि बिना सुरक्षा इंतजाम के टॉल प्लाजा के कर्मचारी बैंक के लिए क्यों निकले. दोषी पाये जानेवालों पर भी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से भागने में सफल रहे दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.
दो फरार, हथियार व 10.36 लाख बरामद
आभूषण व्यापारी को मारी गोली, गंभीर
घायल व्यवसायी को वाराणसी किया गया रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










