िबजली िवभाग के जेई को पीटा, गंभीर

Published at :26 May 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
िबजली िवभाग के जेई को पीटा, गंभीर

कौआकोल : जोरावरडीह नीमिया मोड़ के पास अपराधियों ने बिजली विभाग के जेई राकेश रंजन की जम कर पिटाई कर दी. वह शुक्रवार को साढ़े चार बजे शाम में विभागीय काम निपटा कर रोह से वापस लौट रहे थे. उनके साथ रहे विद्युत कर्मी इम्तियाज की भी अपराधियों ने पिटाई कर दी. अपराधियों के हमले […]

विज्ञापन

कौआकोल : जोरावरडीह नीमिया मोड़ के पास अपराधियों ने बिजली विभाग के जेई राकेश रंजन की जम कर पिटाई कर दी. वह शुक्रवार को साढ़े चार बजे शाम में विभागीय काम निपटा कर रोह से वापस लौट रहे थे. उनके साथ रहे विद्युत कर्मी इम्तियाज की भी अपराधियों ने पिटाई कर दी. अपराधियों के हमले से घायल हुए जेई को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, कौआकोल जेई राकेश रंजन को रोह का भी अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ
अपराधियों ने जेई…
है. शुक्रवार को वह रोह पावरग्रीड कार्यालय से विभागीय काम निपटा कर मोटरसाइकिल से विद्युत कर्मी इम्तियाज के साथ कौआकोल वापस लौट रहे थे. इस बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने वाहन रुकवाकर उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. अपराधी करीब दस की संख्या में थे. बीच-बचाव कर रहे इम्तियाज की भी अपराधियों ने पिटाई कर दी. बताया जाता है कि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आयी है. प्रत्यक्षदर्शी इम्तियाज के अनुसार सभी अपराधियों के चेहरे कपड़े से ढके थे. उन्होंने किसी भी अपराधी की पहचान नहीं कर पाने की बात कही है. सूत्रों कहना है कि क्षेत्र के लोगों के बीच जेई के अभद्र व्यवहार के कारण काफी गुस्सा पनप रहा था.
गौरतलब है कि दबंग व भ्रष्ट छवि के कारण जेई कई राजनीतिक दलों के नेताओं समेत ग्रामीणों के साथ पूर्व में पंगा लेने के कारण कौआकोल व रोह में अपने कार्यकाल के दौरान काफी विवादों के घिरे में रहे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों की पहचान की जा रही है. बताया जाता है कि जेई के गलत हरकतों को लेकर पूर्व डीएम मनोज कुमार व वर्तमान डीएम कौशल कुमार ने विभाग से इसे बदलने को पत्र लिखा था. कई बार इस जेई की हरकतों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी हुई है. लोगों को मानना है कि यह कोई अापराधिक घटना नहीं बल्कि एक भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ क्षेत्र के लोगों के बीच उत्पन्न आक्रोश का नतीजा है. कौआकोल के जिला पार्षद नारायण मोहन स्वामी ने कहा कि इसे बदलने को लेकर कई बार डीएम और विभाग को लिखा भी गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन