लहेरिया टोला गोलीबारी के मामले में दो गिरफ्तार

Published at :25 May 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
लहेरिया टोला गोलीबारी के मामले में दो गिरफ्तार

गया : शहर के लहेरिया टोला में बुधवार की देर शाम की गयी गोलीबारी मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी मामले में तीन को आरोपित किया गया था. इसमें दीपक मालाकार, ओम मालाकार व ऋतिक कुमार शामिल हैं. पुलिस ने छापेमारी कर […]

विज्ञापन
गया : शहर के लहेरिया टोला में बुधवार की देर शाम की गयी गोलीबारी मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी मामले में तीन को आरोपित किया गया था. इसमें दीपक मालाकार, ओम मालाकार व ऋतिक कुमार शामिल हैं. पुलिस ने छापेमारी कर ओम व ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया है.
उन्होंने बताया कि दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि शहर के अतिव्यस्त मुहल्ला लहेरिया टोला में बुधवार की देर शाम राजकुमार मालाकार उर्फ छोटे मालाकार अपने बेटे राहुल मालाकार के साथ दुकान पर बैठे थे. रात करीब आठ बजे मुहल्ले का ही रहनेवाला विजय मालाकार का बेटा दीपक मालाकार पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. जब राजकुमार मालाकार व उनके बेटे ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो दीपकने पिस्टल निकाल कर तबाड़तोड़ फायरिंग की थी. बचने के लिए राजकुमार व राहुल को घर के अंदर भागना पड़ा था. बाद में पुलिस ने पहुंच कर छापेमारी कर बाइक जब्त की थी. मामला लड़की को ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगने से जुड़ा होने की बात सामने आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन