चोरी के 24 मोबाइल जब्त, दो अपराधी गिरफ्तार

Published at :25 May 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के 24 मोबाइल जब्त, दो अपराधी गिरफ्तार

गया : रेल पुलिस व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह छापेमारी कर 24 मोबाइल के साथ दुकान संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान एक नंबर […]

विज्ञापन
गया : रेल पुलिस व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से गया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह छापेमारी कर 24 मोबाइल के साथ दुकान संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में रेल डीएसपी सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार युवक की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र के धुधरीटांड के रहनेवाले उपेंद्र प्रसाद के बेटा सुनील कुमार के रूप में की गयी. गिरफ्तार युवक से पुलिस ने गहन पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि वह और उसके दूसरे साथी स्टेशन से मोबाइल चोरी कर स्टेशन रोड स्थित श्रीराम पीसीओ दुकान के संचालक मनीष कुमार के यहां बेचते हैं. मनीष बैरागी मुहल्ले का रहनेवाला है.
टीम गठित कर दुकान में की छापेमारी डीएसपी ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की टीम गठित की गयी. उक्त टीम में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, सब इंस्पेक्टर चंदन पासवान, आरपीएफ जवान पिंटू कुमार, शशि शेखर, ओपी सिंह सहित अन्य जवान शामिल थे. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुनील की निशानदेही कर श्रीराम पीसीओ के संचालक के यहां छापेमारी किया गया.छापेमारी के दौरान उक्त दुकान से चोरी का 23 मोबाइल जब्त किया गया.मोबाइल का कोई कागजात नहीं दिखाये जाने तथा सही जानकारी नहीं दिये जाने की स्थिति में पीसीओ संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया.सभी मोबाइल का कीमत लगभग एक लाख रुपये है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेल थाना में मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.
चोर गिरोह से मिला हुआ था दुकानदार
स्टेशन रोड स्थित श्रीराम पीसीओ का संचालक मनीष चोर गिरोह के सदस्यों से मिला हुआ था. वह चोरी की मोबाइल खरीद कर बाजारों में बेचा करता था. चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी कर श्रीराम पीसीओ में बेचा जाता था. इसके एवज में उन्हें पैसा मिलता था. पुलिस ने बताया कि एक मोबाइल को 500 से लेकर दो हजार रुपये में बेचा करता था.
गिरफ्तार युवकों ने कबूल किया गुनाह
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि चोरी का मोबाइल खरीद कर बाजार में अधिक दाम पर बेचते थे. पीसीओ संचालक ने पुलिस को बताया कि सुनील गया रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी कर उसकी दुकान में बेचता था. इसके साथ अन्य साथी भी शामिल हैं. वहीं, गिरफ्तार सुनील ने बताया कि अन्य साथ डेल्हा, बैरागी, वागेश्वरी व अन्य जगहों के रहनेवाले हैं. वह उन लोगों के साथ मिल कर पॉकेटमारी, मोबाइल चोरी, बैग चोरी, छिनतई करता था. इसके बाद सभी अपना-अपना हिस्सा लेकर दूर हो जाते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन