पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग एक हजार घरों में होगी सप्लाई

Published at :25 May 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग  एक हजार घरों में होगी सप्लाई

गया : शहर के वार्ड 38, 39 व 22 के विभिन्न मुहल्लों में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए ब्राह्मणीघाट जलापूर्ति केंद्र को गुरुवार को चालू किया गया. जल पर्षद के कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद ने बताया कि नये नगर आयुक्त ने सख्त आदेश दिया था कि जलापूर्ति के पेंडिंग काम को जल्द […]

विज्ञापन
गया : शहर के वार्ड 38, 39 व 22 के विभिन्न मुहल्लों में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए ब्राह्मणीघाट जलापूर्ति केंद्र को गुरुवार को चालू किया गया. जल पर्षद के कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद ने बताया कि नये नगर आयुक्त ने सख्त आदेश दिया था कि जलापूर्ति के पेंडिंग काम को जल्द पूरा किया जाये.
नगर आयुक्त के निर्देश पर करीब 66 लाख रुपये की लागत से तैयार योजना को पब्लिक के लिए चालू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि ब्राह्मणी घाट जलापूर्ति केंद्र से वार्ड 22, 38 व 39 के विभिन्न मुहल्लों में वाटर की सप्लाइ दी जानी है. इसके अलावा वार्ड 38 में पाइपलाइन विस्तार की योजना प्रस्तावित है. वार्ड 39 में 24 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन की योजना जल्द शुरू की जानी है, इसके लिए टेंडर होकर काम भी ठेकेदार को सौंप दिया गया है. एक हजार से अधिक घरों तक पानी पहुंचाने में जलापूर्ति केंद्र पूरी तौर से सक्षम है. उन्होंने बताया कि जलापूर्ति केंद्र की क्षमता के अनुरूप पाइपलाइन विस्तार होने के बाद उक्त वार्डों में पानी की आपूर्ति की जायेगी. गौरतलब है कि वार्ड 38 के पार्षद संतोष सिंह व वार्ड 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा इस योजना के लिए काफी प्रयासरत रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन