जनप्रतिनिधियों ने पशु अस्पताल को किया लॉक

Published at :25 May 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने पशु अस्पताल को किया लॉक

इमामगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में चिकित्सक के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने के कारण जनप्रतिनिधियों ने कुछ देर के लिए अस्पताल में ताला लगाकर आक्रोश व्यक्त किया. इस बाबत प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में एक डॉक्टर पदस्थापित हैं जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं. […]

विज्ञापन
इमामगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में चिकित्सक के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने के कारण जनप्रतिनिधियों ने कुछ देर के लिए अस्पताल में ताला लगाकर आक्रोश व्यक्त किया. इस बाबत प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में एक डॉक्टर पदस्थापित हैं जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं.
माह में दो तीन दिन ही आते हैं और सरकार से मिलने वाली दवा पशुपालकों को नहीं मिलती है. शिकायतों की सूचना मिलने पर गुरुवार को प्रमुख कलावती देवी, उपप्रमुख संजय कुमार उर्फ बम सिंह, पंचायत समिति सदस्य छाया कुमारी, मधु कुमारी, द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया जहां चिकित्सक अनुपस्थित मिले. निरीक्षण के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया.
लगभग दो घंटों तक ताला बंदी के बाद ग्रामीण जनता व उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद अस्पताल के मुख्य द्वार से ताला खोल दिया गया. उपस्थित लोगों ने बताया कि अस्पताल में जल्द सुधार नहीं होता है तो धरना –प्रदर्शन किया जायेगा. इन सारी घटनाओं की सूचना डीएम को दूरभाष व व्हट्सअप के माध्यम से देते हुए मांग की गयी है कि अनुपस्थित चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई की जाये. वहीं, अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पशु चिकित्सक छुट्टी लेने के लिए अपने वरीय पदाधिकारी के पास गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन