अब हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस के नाम से चलेगी ट्रेन

Published at :22 May 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
अब हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस के नाम से चलेगी ट्रेन

गया : हटिया-पटना (18626-18625) ट्रेन जाे पटना से सहरसा के लिए पटना-कोशी एक्सप्रेस के नाम से चलायी जा रही थी, अब हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस के नाम से चलेगी. हटिया से पूर्णिया तक यात्रा करने वाले लोगों को पूर्णिया तक का टिकट भी मिलेगा. इससे हटिया या रांची से पूर्णिया जाने वाले या पूर्णिया से रांची जाने […]

विज्ञापन
गया : हटिया-पटना (18626-18625) ट्रेन जाे पटना से सहरसा के लिए पटना-कोशी एक्सप्रेस के नाम से चलायी जा रही थी, अब हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस के नाम से चलेगी. हटिया से पूर्णिया तक यात्रा करने वाले लोगों को पूर्णिया तक का टिकट भी मिलेगा. इससे हटिया या रांची से पूर्णिया जाने वाले या पूर्णिया से रांची जाने वाले लोगों को सुविधा होगी.
अब तक हटिया या रांची से सहरसा जाने वाले यात्रियों को पटना तक का ही टिकट मिलता था. पटना पहुंचने पर उन्हेें दूसरा टिकट लेना पड़ता था. साथ ही पटना पहुंचने पर बर्थ भी बदल जाता था. यही नहीं, एसी चेयर कार में 15-16 घंटे बैठ कर यात्रा करनी पड़ती थी. लेकिन अब यात्रियों की यह परेशानी भी दूर होने जा रही है. रेलवे ने एसी चेयर कार की जगह एसी-थ्री बोगी लगाने का निर्णय लिया है.
यह सुविधा अगले महीने से शुरू होने की संभावना है. इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अगले महीने से हटिया-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस के नाम से पूूर्णिया तक चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग को रेलवे ने पूरा कर दिया है. इसके लिए रेलवे ने पटना-काेशी एक्सप्रेस को हटिया-पूर्णिया सुपर फास्ट ट्रेन में विलय कर दिया है.अब यह ट्रेन (ट्रेन संख्या-18626-18625) हटिया-पूर्णिया सुपर फास्ट ट्रेन के नाम से जानी जायेगी. यह सुविधा अगले महीने से शुरू होने की संभावना है.
अब एसी-3 बोगी लगायी जायेगी
हटिया-पटना एक्सप्रेस में एसी-3 बोगी लगाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसके लिए वरीय अधिकारियों के बीच बैठक हुई है. बैठक में निर्णय लिया गया है कि इस ट्रेन में एसी-थ्री बोगी लगायी जाये. इसके समय सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एसी चेेयर कार की जगह एसी- थ्री बोगी और पूर्णिया तक डायरेक्ट टिकट की मांग लंबे समय की जा रही थी. मांगों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है.
पटना से लेना पड़ता था दूसरा टिकट
हटिया-पटना सुपर फास्ट ट्रेन में रांची से जाने वाले यात्रियों को डायरेक्ट पूर्णिया तक टिकट नहीं मिलता था. इसके लिए उन्हें दो टिकट लेने पड़ते थे. रांची से पटना और पटना से पूर्णिया. पटना पहुंचने पर बर्थ भी बदल जाता था. वहीं एसी चेयर कार में 16 से 17 घंटे का सफर बैठ कर करना पड़ता था. इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. लेकिन अब पूर्णिया जाने के लिए यात्रियों को डायरेक्ट टिकट मिलेगा.
क्या कहते हैं चीफ कमर्शियल मैनेजर
रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर अजय शंकर झा ने बताया कि हटिया-पूर्णिया (18626-18625) एक्सप्रेस की सुविधा रेल यात्रियों को अगले महीने से मिलने की संभावना है. जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जायेगी. यह ट्रेन हटिया से प्रतिदिन सुबह 6:10 बजे पटना के लिए खुलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन