एसएसबी जवानों का योग प्रशिक्षण शुरू

Published at :22 May 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी जवानों का योग प्रशिक्षण शुरू

बोधगया : एसएसबी के धनावां स्थित 29 बटालियन मुख्यालय परिसर में सोमवार को योग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया. इसमें एसएसबी के जवानों के साथ ही कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, उप कमांडेंट विक्रम सिंह, उपेंद्र कुमार, राम कुमार प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया. सुबह साढ़े पांच बजे से 6:30 बजे तक आयोजित […]

विज्ञापन
बोधगया : एसएसबी के धनावां स्थित 29 बटालियन मुख्यालय परिसर में सोमवार को योग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया. इसमें एसएसबी के जवानों के साथ ही कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, उप कमांडेंट विक्रम सिंह, उपेंद्र कुमार, राम कुमार प्रसाद सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया.
सुबह साढ़े पांच बजे से 6:30 बजे तक आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के वक्त कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है. यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि योग से मन शांत रहता है व दिमाग दुरुस्त रहता है, जिससे सकारात्मक विचार प्रवाह होता है. सकारात्मक भाव से जीवन का नजरिया बदल जाता है. योग से मनुष्य में आत्मबल बढ़ता है व विभिन्न प्रकार के रोग भी दूर हो जाते हैं. जवानों को योग के प्रति ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि योग से मन एकाग्रचित रहता है व चिंता जैसे विकारों का अंत होता है. उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग करना चाहिए जिससे कि हम सभी योग से होनेवाले फायदे का लाभ उठा सकें. हर दिन सुबह में आयोजित योग प्रशिक्षण का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन