24 प्रखंडों में चल रहे थे 467 बैंक खाते, 241 कराये गये बंद : एडीएम

Published at :19 May 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
24 प्रखंडों में चल रहे थे 467 बैंक खाते, 241 कराये गये बंद : एडीएम

किसी भी शाखा में एक से अधिक खाता होने पर विस्तृत रिपोर्ट लेने का कमिश्नर का आदेश गया : मगध प्रमंडल के आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मगध प्रमंडल के सभी पांचों जिले में विभागीय सरकारी खातों की समीक्षा की. अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा ने आयुक्त को बताया कि जिले में […]

विज्ञापन

किसी भी शाखा में एक से अधिक खाता होने पर विस्तृत रिपोर्ट लेने का कमिश्नर का आदेश

गया : मगध प्रमंडल के आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मगध प्रमंडल के सभी पांचों जिले में विभागीय सरकारी खातों की समीक्षा की. अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा ने आयुक्त को बताया कि जिले में 387 निकासी व व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) हैं. जिले के 24 प्रखंडों में 467 बैंक खातों में से 241 बैंक खाते बंद कराये गये हैं. बाल विकास परियोजना विभाग में 90 बैंक खाते थे. इनमें से 20 बैंक खाते बंद कराये गये हैं. जहानाबाद के डीएम ने बताया कि उनके यहां लगभग सभी विभागों-शाखाओं के अनावश्यक खातों को बंद करा दिया गया है. प्रखंड स्तर पर आवश्यक आठ खातों को चालू रखा गया है.
आठ प्रकार के खातों को बंद कराया गया है जबकि, अंचल के स्तर पर सात खातों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है. सभी अनुमंडल में अब एक ही बैंक खाता चालू रखा गया है. औरंगाबाद के डीएम ने बताया कि उनके यहां 185 निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी हैं. यहां के 1023 बैंक खाते थे. इनमें से 457 को बंद करा दिया गया और 566 बैंक खाते ही अब चालू हैं. इनमें से भी जो अनावश्यक खाते हैं, उन्हें बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है. नवादा के डीएम ने बताया कि उनके यहां 247 निकासी व व्ययन पदाधिकारी हैं. यहां 1060 बैंक खाते थे और उनमें से 514 बैंक खातों को बंद करा दिया गया है.
अब 546 बैंक खाते ही चालू हैं. इसके बावजूद आयुक्त ने पांचों जिले के डीएम को निर्देश दिया कि निकासी व व्ययन पदाधिकारी के साथ बैठक करें और किसी भी शाखा में यदि एक से अधिक खाता है तो इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट लें कि आखिर किन वजहों से एक से अधिक खाते संबंधित विभाग में चालू हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन