प्रेमी संग भाग कर मंदिर में रचायी शादी, प्रेमी फरार, ससुराल और घरवाले कर रहे रखने से इनकार

मानपुर : भुुसुंडा गांव निवासी एक युवक ने युवती को पहले अपने जाल में फोन पर फंसाया. उसके बाद गया शहर के विष्णुपद मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद जब लड़की को लड़के की असलियत के बारे में पता चला, तो परेशानी और बढ़ गयी. वह गया कोर्ट में शादी करने का दबाव […]
मानपुर : भुुसुंडा गांव निवासी एक युवक ने युवती को पहले अपने जाल में फोन पर फंसाया. उसके बाद गया शहर के विष्णुपद मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद जब लड़की को लड़के की असलियत के बारे में पता चला, तो परेशानी और बढ़ गयी. वह गया कोर्ट में शादी करने का दबाव युवक पर बनाने लगी. यही नहीं, प्रेमी और प्रेमिका जब अपने घर भुसुंडा पहुंचे, तो युवक के घरवालों ने उन दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया. फिलहाल लड़का अपनी प्रेमिका को छोड़ फरार है. इधर, प्रेमी का भाई ने युवती के साथ मुफस्सिल थाने में पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार, युवती सीतामढ़ी जिले के रूनीशैदपुर थानाक्षेत्र की रहनेवाली बतायी जाती है. उसके फोन पर पिछले दस माह से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा गांव के रहनेवाले पेशे से ऑटो चालक ने फोन पर बातें किया करता था. बीती 15 मई को उसे सीतामढ़ी से प्रेमी को भगा लाया और विष्णुपद मंदिर में शादी रचा ली. पता चला है कि शादी के बाद युवती को प्रेमी अपने किसी पहचान वाले के घर में ले जाकर रखा था. वहां लड़की को सबकुछ अटपटा-सा लगा, तो उसने ससुराल जाने की बात की, तो युवक टालमटोल करने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










