एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

Published at :19 May 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

खुशीहाल बिगहा के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप कहा, दबंग बिना मजदूरी दिये ही खेत में कराते हैं काम गया : वजीरगंज थाना के खुशीहाल बिगहा के लोगों ने एसएसपी को पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर […]

विज्ञापन

खुशीहाल बिगहा के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप

कहा, दबंग बिना मजदूरी दिये ही खेत में कराते हैं काम
गया : वजीरगंज थाना के खुशीहाल बिगहा के लोगों ने एसएसपी को पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. संतोष दास, सुनरवा देवी, श्यामफूल देवी, शंकर मांझी, ओमप्रकाश कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार व जितेंद्र मांझी आदि ने एसएसपी को दिये आवेदन में कहा है कि गांव के ही दबंग लोग खेतों में काम कराने के बाद मजदूरी नहीं देते. दोबारा मजदूरी के लिए नहीं जाने पर मारपीट की है. ऊपर से धमकी दिया जा रहा है कि किसी जगह शिकायत की, तो पानी भी रोक देंगे. इस संबंध में वजीरगंज, एससी-एसटी थाना व वरीय पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत की गयी है.
लेकिन, अब तक जांच भी नहीं की गयी है. इधर फतेहपुर थाना के फतेहपुर गांव के रहनेवाले सूर्यदेव वर्मा ने एसएसपी को आवेदन देकर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है. वर्मा ने आवेदन में कहा है कि उनके ही घर में लोगों ने घुस कर मारपीट की, और उल्टा उनके ऊपर ही केस कर दिया गया है. वर्मा ने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन