सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सीताराम

Published at :19 May 2018 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : सीताराम

गया : सत्ता का दुरुपयोग कर हर तरह के अनैतिक काम करने में भाजपा व उसके सहयोगी जुटे हुए हैं. मंच पर अपराध-मुक्त शासन की दुहाई देनेवाले राजग के शासनकाल में अपराधी पूरी तौर से बेलगाम हो गये हैं. ये बातें राजद महानगर महासचिव सीताराम प्रसाद उर्फ नेताजी अरुण यादव ने कहीं. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

गया : सत्ता का दुरुपयोग कर हर तरह के अनैतिक काम करने में भाजपा व उसके सहयोगी जुटे हुए हैं. मंच पर अपराध-मुक्त शासन की दुहाई देनेवाले राजग के शासनकाल में अपराधी पूरी तौर से बेलगाम हो गये हैं. ये बातें राजद महानगर महासचिव सीताराम प्रसाद उर्फ नेताजी अरुण यादव ने कहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सत्ता के बल पर विरोधियों को दबाने का काम कर रही है. सत्ता के लिए राजग नेता किसी हद तक जाने को तैयार हैं. विकास का दावा करनेवाली सरकार में नयी योजनाएं पूरी तौर से रुक गयी हैं.

विकास का कोई भी काम नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकारी व सत्तारूढ़ दल के नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं. हर रोज लूट, छिनतई व दुष्कर्म के मामले सुनने को मिल रहे हैं. गया शहर में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. अधिकारी पूरी तौर से अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता के कारण ही गांव से लेकर शहर तक राजद के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन