पति को छोड़ ससुराल में ही प्रेमी संंग रचायी शादी

Published at :19 May 2018 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
पति को छोड़ ससुराल में ही प्रेमी संंग रचायी शादी

शादी के बाद भी प्रेमी से नहीं टूटा था रिश्ता एक वर्ष पहले रजौली की युवती की उतली के युवक से हुई थी शादी ससुरालवालों के समझाने के बाद भी नहीं बनी बात फतेहपुर : एक दशक पहले एक हिंदी सिनेमा आयी थी. हम दिल दे चुके सनम. इसमें प्रेमिका की शादी उसकी मर्जी के […]

विज्ञापन

शादी के बाद भी प्रेमी से नहीं टूटा था रिश्ता

एक वर्ष पहले रजौली की युवती की उतली के युवक से हुई थी शादी
ससुरालवालों के समझाने के बाद भी नहीं बनी बात
फतेहपुर : एक दशक पहले एक हिंदी सिनेमा आयी थी. हम दिल दे चुके सनम. इसमें प्रेमिका की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरे युवक के साथ कर दी जाती है पर वह खुश नहीं रह पाती है. इसके कारण उसका पति उसे प्रेमी से मिलवाने के लिए अथक प्रयास करता है पर बीच में ही प्रेमिका का हृदय परिवर्तन हो जाता है. वह अपने पति के साथ ही रहने लगती है. मंगलवार को ऐसी ही एक सच्ची घटना जिले के टनकुप्पा प्रखंड के उतली गांव में हुई.
अंतर सिर्फ इतना था कि प्रेमिका करिश्मा की शादी उसकी खुशी के लिए उसके पति व परिजनों ने उसके प्रेमी से करा दिया. नवादा जिले की रजौली थानाक्षेत्र के भोरे की रहने वाली करिश्मा की शादी जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के उतली गांव में मार्च 2017 में हुई थी. पर वह अपनी शादी से खुश नहीं थी. पप्पू के परिजनों की मानें तो वह ससुराल में खुश नहीं थी पर किसी को कुछ बताती भी नहीं थी. किसी तरह पप्पू के परिजनों को यह पता चला कि उसकी बहू का प्रेम-प्रसंग नवादा जिले के नरहट थानाक्षेत्र के युवक पंकज से शादी से पूर्व से चल रहा है. अब भी करिश्मा अपने प्रेमी के संपर्क में है.
प्रेमिका की ससुराल पहुंचे प्रेमी की धुनाई
परिवार के कई लोग उसे समझाने का प्रयास किया पर करिश्मा की आदत में सुधार नहीं हुआ. बीते मंगलवार की देर रात करिश्मा का प्रेमी पंकज अपने दोस्त रोहित के साथ उतली गांव की युवती से मिलने के लिए पहुंचा पर गांववालों ने उसे पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई कर दी. वहीं युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी.
लोग युवती को काफी समझाने का प्रयास किया पर युवती अपने निर्णय पर अडिग रही. उसके बाद करिश्मा के पति पप्पू व उसके परिजनों ने प्रेमी पंकज के साथ शादी कराने का निर्णय लिया. इसकी सूचना पंकज के परिजनों को दी गयी. उसके बाद पप्पू के परिजनों व पंकज के चाचा वकील यादव, भाई पवन कुमार समेत कई परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी मंदिर में कराया गया. शादी के साक्षी जिला पार्षद महेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख परशुराम यादव, समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता बने.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन