700 घरों का पानी बंद

Published at :18 May 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
700 घरों का पानी बंद

गया : नयी गोदाम के पास दो जलापूर्ति केंद्रों का मोटर बुधवार की दोपहर जल गया. इससे कई मुहल्लों के करीब 700 घरों की वाटर सप्लाइ बाधित हो गयी है. जलापूर्ति केंद्र का मोटर के जल जाने से चित्रगुप्त नगर, कुमार कॉलोनी, पहसी, राज कॉलोनी, गुलाब बाग, बंगला स्थान आदि जगहों पर वाटर सप्लाई बंद […]

विज्ञापन
गया : नयी गोदाम के पास दो जलापूर्ति केंद्रों का मोटर बुधवार की दोपहर जल गया. इससे कई मुहल्लों के करीब 700 घरों की वाटर सप्लाइ बाधित हो गयी है. जलापूर्ति केंद्र का मोटर के जल जाने से चित्रगुप्त नगर, कुमार कॉलोनी, पहसी, राज कॉलोनी, गुलाब बाग, बंगला स्थान आदि जगहों पर वाटर सप्लाई बंद है.
पंप ऑपरेटर का कहना है कि अधिकारी ने दबाव बनाकर लगातार मोटर चलाने को कहा. इस कारण ही मोटर जल गया है. इससे पहले पंपिंग केंद्र का स्टेबलाइजर भी जल गया था. इसकी सूचना कई बार दिये जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने बनवाने की कार्रवाई नहीं की. नगर निगम जल पर्षद के अधिकारी को इस बारे में सूचना देने पर भी मोटर बनवाने का काम शुरू नहीं किया जा सका है. इधर इस वार्ड के कनीय अभियंता देवनंदन प्रसाद का कहना है कि पानी के बारे में किसी तरह की जिम्मेदारी उन्हें नहीं दी गयी है, जबकि कई बार अधिकारी जलापूर्ति का काम देखने का आदेश संबंधित वार्ड के इंजीनियर के लिए निकाल चुके हैं.
निगम सूत्रों का कहना है कि कनीय अभियंता व कार्यपालक अभियंता की खींचतान में काम हर जगह बिगड़ रहा है. यहां पर दोनों के बीच अंदर-ही-अंदर अधिकार की लड़ाई चल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन पाइपलाइन में कई लोगों का कनेक्शन कर दिये जाने के कारण जलापूर्ति केंद्र चालू रहने के बाद भी डिलिवरी पाइप में पानी नहीं पहुंच पाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन