गया में गरीबों के बीच अनाज वितरण प्रदेश में सबसे बदतर : मंत्री

गया : गया में गरीबों के बीच अनाज वितरण की स्थिति प्रदेश में सबसे बदतर है. इसके लिए डीएम से लेकर डीलर तक दोषी हैं. इस व्यवस्था को बदलने के लिए हर हाल में ऐसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. यह बातें बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के […]
गया : गया में गरीबों के बीच अनाज वितरण की स्थिति प्रदेश में सबसे बदतर है. इसके लिए डीएम से लेकर डीलर तक दोषी हैं. इस व्यवस्था को बदलने के लिए हर हाल में ऐसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. यह बातें बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहीं.
दो दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे मंत्री ने कहा कि यहां लाभुकों को अनाज समय पर मिलता ही नहीं है. गौरतलब है कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने सर्किट हाउस आने से पहले सदर प्रखंड के दो गांवों में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. यहां कई लाभुकों ने बेबाकी से कहा कि डीलर द्वारा साल भर में एक से दो बार अनाज दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










