गया में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आयी आंधी

Published at :14 May 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
गया में 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आयी आंधी

गया : रविवार की रात करीब 11 बजे गया में तेज आंधी आयी अौर हल्की बारिश भी हुई. माैसम विभाग, गया से मिली जानकारी में बताया गया कि हवा की रफ्तार 22 किलाेमीटर प्रतिघंटा थी. दाेपहर बाद तक रविवार काे कड़ी धूप व भीषण गर्मी थी. दाेपहर ढलने के बाद आसमान में छिटपुट बादल मंडराने […]

विज्ञापन

गया : रविवार की रात करीब 11 बजे गया में तेज आंधी आयी अौर हल्की बारिश भी हुई. माैसम विभाग, गया से मिली जानकारी में बताया गया कि हवा की रफ्तार 22 किलाेमीटर प्रतिघंटा थी. दाेपहर बाद तक रविवार काे कड़ी धूप व भीषण गर्मी थी. दाेपहर ढलने के बाद आसमान में छिटपुट बादल मंडराने के

गया में 22 किमी…
साथ माैसम में अचानक परिवर्तन देखने काे मिला. रात में तेज हवा के साथ आंधी भी आयी. हालांकि, रविवार काे पारा भी अधिक नहीं था. अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार काे भी अधिकतम पारा 38.0 डिग्री व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था. माैसम विज्ञानी की मानें, ताे तेज बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन, माैसम में नरमी रहेगी.
चार दिन पहले ही केरल तट पर दस्तक देगा माॅनसून : नयी दिल्ली. मॉनसून इस साल समय से चार दिन पहले केरल तट पर दस्तक देगा. मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम माॅनसून 28 मई को केरल पहुंचेगा. आमतौर पर माॅनसून पहली जून को केरल तट पर दस्तक देता है. मौसम विभाग ने इस साल सामान्य मॉनसून रहने की भविष्यवाणी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन