बाबा रामदेव ने विष्णुपद मंदिर में मत्था टेका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2018 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

अंतः सलिला फल्गु नदी का भी किया दर्शन गया : योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को दोपहर बाद विष्णुपद मंदिर पहुंचे.श्री विष्णु पद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य ओंकार गुप्त पीतल किवाड़ वाले ने बाबा रामदेव को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उन्हें मंदिर के गर्भगृह में ले गये. यहां बाबा रामदेव ने […]
विज्ञापन
अंतः सलिला फल्गु नदी का भी किया दर्शन
गया : योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को दोपहर बाद विष्णुपद मंदिर पहुंचे.श्री विष्णु पद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य ओंकार गुप्त पीतल किवाड़ वाले ने बाबा रामदेव को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उन्हें मंदिर के गर्भगृह में ले गये. यहां बाबा रामदेव ने श्रीगुप्त के निर्देशन में भगवान विष्णु चरण का तुलसी अर्चना व पूजन किया. इसके बाद उन्होंने श्री विष्णु चरण पर मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया. बाबा रामदेव यहां से देवघाट स्थित फल्गु नदी पहुंचे. यहां उन्होंने अंतः सलिला फल्गु नदी का अवलोकन भी किया.
योग गुरु नदी के किनारे बने एक कुंड के निचली सतह पर गये, जहां पर जल था. उन्होंने कुंड के जल से अपने शरीर को शुद्ध किया आैर हंसते हुए कहा फल्गु का जल इतना नीचे है. नदी में काफी नीचे जल स्तर होने पर योग गुरु काफी अचंभित भी हुए. इसके बाद बाबा रामदेव श्री विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की. यहां श्रीगुप्त ने बाबा रामदेव को भगवान विष्णु चरण का प्रतीक चिह्न व प्रसाद देकर सम्मानित किया. इस मौके पर महेश लाल गुप्ता पीतल किवाड़ वाले सहित मंदिर प्रबंधकारिणी समिति से जुड़े कई पंडा समाज के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










