सिपाही के बेहतर परफॉर्मेंस से बनती है विभाग की छवि: डीजी

Published at :12 May 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
सिपाही के बेहतर परफॉर्मेंस से बनती है विभाग की छवि: डीजी

बोधगया : बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) तीन के मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह ट्रेनिंग प्राप्त कर पास आउट होनेवाले 370 जवानों को संबोधित करते हुए बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि पुलिस विभाग में सिपाही ही सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं. डीजीपी, डीजी, डीआईजी व अन्य पदाधिकारियों की वाहवाही तभी होती है, […]

विज्ञापन

बोधगया : बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) तीन के मुख्यालय परिसर में शुक्रवार की सुबह ट्रेनिंग प्राप्त कर पास आउट होनेवाले 370 जवानों को संबोधित करते हुए बीएमपी के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि पुलिस विभाग में सिपाही ही सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं. डीजीपी, डीजी, डीआईजी व अन्य पदाधिकारियों की वाहवाही तभी होती है, जब उनके सिपाही बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं. उन्होंने कहा कि मेरी नजर में सिपाही ही सबसे महत्वपूर्ण हैं व अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण में सिपाहियों की भूमिका ही अहम होती है. डीजी ने कहा कि अमूमन गरीब का बेटे ही सिपाही में भर्ती होता है, किसी अरबपति या करोड़पति का बेटा नहीं. इस कारण यहां से पास आउट होनेवाले सभी जवानों से मेरी अपील है कि आप यह शपथ लें कि अकारण किसी गरीब व्यक्ति पर बल का प्रयोग नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन