अॉटो चालकों की हड़ताल से परेशान रहे लोग

Published at :12 May 2018 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
अॉटो चालकों की हड़ताल से परेशान रहे लोग

हड़ताल के कारण सड़कों पर नहीं चले ऑटो रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए यात्रियों से वसूले गये अधिक पैसे टमटम व रिक्शे के सहारे गंतव्य तक पहुंचे लोग गया : किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ऑटो चालक शुक्रवार को हड़ताल पर रहे. इस कारण शहर की सड़कों पर और दिनों की तरह ऑटो दौड़ते […]

विज्ञापन

हड़ताल के कारण सड़कों पर नहीं चले ऑटो

रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए यात्रियों से वसूले गये अधिक पैसे
टमटम व रिक्शे के सहारे गंतव्य तक पहुंचे लोग
गया : किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ऑटो चालक शुक्रवार को हड़ताल पर रहे. इस कारण शहर की सड़कों पर और दिनों की तरह ऑटो दौड़ते नहीं दिखे. ऑटो स्टैंड में भी सन्नाटा पसरा रहा. इस कारण कहीं अाने-जानेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. गया रेलवे स्टेशन पर आने या यहां बाहर से आये लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए टमटम व रिक्शा का सहारा लेना पड़ा. सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन पर आने व जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई.
लोगों को टमटम व रिक्शा चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक पैसे देने पड़े. वहीं, जो लोग हड़ताल के बारे में नहीं जानते थे उन्हें ऑटो खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चिलचिलाती धूप में लोग पैदल चलने को विवश रहे. जिला स्कूल ऑटो स्टैंड, डेल्हा ऑटो स्टैंड, मानपुर स्टैंड, सिकरिया मोड़, चंदौती मोड़ सहित अन्य स्थानों से ऑटो नहीं खुलने से लोग परेशान रहे. वहीं, कुछ रिक्शा, टमटम तथा ई-रिक्शा के परिचालन से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन