निगम की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण

Published at :12 May 2018 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
निगम की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण

मामला चांद चौरा मुहल्ला स्थित संक्रामक रोग अस्पताल के उत्तरी द्वार का तीन वर्षों से दिया जा रहा नोटिस गया : रास्ते की जमीन नगर निगम की होने के बाद भी 2015 से की जा रही कोशिश के बावजूद जमीन खाली नहीं करायी जा सकी है. मामला चांद चौरा मुहल्ला स्थित संक्रामक रोग अस्पताल केे […]

विज्ञापन

मामला चांद चौरा मुहल्ला स्थित संक्रामक रोग अस्पताल के उत्तरी द्वार का

तीन वर्षों से दिया जा रहा नोटिस
गया : रास्ते की जमीन नगर निगम की होने के बाद भी 2015 से की जा रही कोशिश के बावजूद जमीन खाली नहीं करायी जा सकी है. मामला चांद चौरा मुहल्ला स्थित संक्रामक रोग अस्पताल केे उत्तरी द्वार का है. इस संबंध में स्थानीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी जगहों से थक-हार कर नये एसएसपी को कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है. सबसे पहले अवैध कब्जा हटाने के लिए 2015 में तत्कालीन नगर आयुक्त निलेश देवरे ने निगम की जमीन पर नगरपालिका अधिनियम के तहत निर्माण करना गलत बताते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था. नीलेश देवरे का ट्रांसफर होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.
उसके बाद उच्चाधिकारियों के पास आवेदन देने के बाद नगर आयुक्त ने कई बार अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, पर निर्देश प्रभावी नहीं हो सका है. इतना ही नहीं नगर आयुक्त ने 17 अप्रैल 2018 को सिविल लाइंस थानाध्यक्ष को पत्र भेज कर कहा कि संबंधित अमीन व कनीय अभियंता द्वार रिपोर्ट दी गयी है कि प्लॉट नंबर 406 शाहमीर तक्या चांदचौरा रोड में निगम की जमीन पर व्यक्तिगत निर्माण कराया जा रहा है. नगर आयुक्त ने थानाध्यक्ष को निर्माण पर तत्काल रोक लगाने को कहा है. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि थाना को पत्र जाने के बाद निर्माण काम और तेजी से होने लगा. थाना से संपर्क करने पर कहा जाता है कि निर्माण को रोक दिया जायेगा. लेकिन अब तक की कार्रवाई को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन