महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Published at :12 May 2018 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज

मानपुर : मुफस्सिल थाने के गोगा गांव महादलित टोला गोपाल नगर की रहने वाली अधेड़ महिला रेशमी देवी की हत्या कुल्हाड़ी मार कर गुरुवार की दोपहर कर दी गयी थी. रेशमा के विरुद्ध अासपास के लोग डायन होने का अारोप लगाते थे. रेशमा के बेटा विजय मांझी ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर अपने गोतिया […]

विज्ञापन

मानपुर : मुफस्सिल थाने के गोगा गांव महादलित टोला गोपाल नगर की रहने वाली अधेड़ महिला रेशमी देवी की हत्या कुल्हाड़ी मार कर गुरुवार की दोपहर कर दी गयी थी. रेशमा के विरुद्ध अासपास के लोग डायन होने का अारोप लगाते थे. रेशमा के बेटा विजय मांझी ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर अपने गोतिया व पड़ोस के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. विजय मांझी ने पुलिस को बताया कि मेरे गोतिया विश्वेसर मांझी,माधो मांझी, प्यारे मांझी, पतरकी उर्फ रामाशीष मांझी, इंदल मांझी, रामजीत मांझी, ललन मांझी ने पिछले सप्ताह एक मीटिंग की व उसमें रेशमा देवी को डायन बताते हुए प्लान बनाया.

उन लोगों का आरोप था कि रेशमा देवी देवता की ठीक से पूजा पाठ नहीं करती है. इससे प्रकोप से हमलोगों को परेशानी आती है. रेशमा डायन है. इसलिए उसको जान से मार देना है. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक रेशमा के बेटा विजय मांझी के आवेदन पर सात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हत्या करने वाले आरोपितों को तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन