केंदुई में आईटीआई कैंपस में पेड़ से लटका मिला शव

Published at :22 Feb 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
केंदुई में आईटीआई कैंपस में पेड़ से लटका मिला शव

बोधगया : बोधगया के बतसपुर गांव के 18 वर्षीय इंटर के स्टूडेंट शुभम का शव बुधवार सुबह केंदुई के पास स्थित आईटीआई कैंपस में एक पेड़ से लटका मिला. वह अपनी मां के साथ बकसु बिगहा में किराये के मकान में रहता था और उसका बकसु बिगहा में ननिहाल भी है. शुभम के पिता कपिल […]

विज्ञापन

बोधगया : बोधगया के बतसपुर गांव के 18 वर्षीय इंटर के स्टूडेंट शुभम का शव बुधवार सुबह केंदुई के पास स्थित आईटीआई कैंपस में एक पेड़ से लटका मिला. वह अपनी मां के साथ बकसु बिगहा में किराये के मकान में रहता था और उसका बकसु बिगहा में ननिहाल भी है. शुभम के पिता कपिल चौधरी पुणे में एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं व उसका बड़ा भाई पटना में रह कर पढ़ाई करता है. जानकारी के अनुसार, शुभम महावीर इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ किसी डीजे कंपनी के लिए काम भी करता था. मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था और रात को नहीं लौटा. उसकी मां ने समझा कि शायद डीजे

लेकर कहीं गया होगा. लेकिन, बुधवार सुबह छह बजे लोगों ने आईटीआई कैंपस स्थित प्राचार्य के क्वार्टर परिसर (यहां प्राचार्य नहीं रहते हैं) स्थित एक पेड़ से नायलॉन की रस्सी से शुभम का शव लटकते देखा. इसकी सूचना आग की तरह फैली और बकसु बिगहा के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शुभम की पहचान की.
घटना की सूचना पर विष्णुपद थाने की पुलिस भी पहुंची और घरवालों के सहयोग से शुभम के शव को पेड़ से नीचे उतारा. हालांकि, इसके बाद कुछ लोगों ने गया-बोधगया रिवर साइड रोड को जाम करने का प्रयास किया. मार्ग पर एक बस व अन्य कई गाड़ियों को रोक दिया गया, लेकिन पूर्व वार्ड पार्षद संतोष सिंह ने लोगों को समझा कर
बकसु बिगहा में मां के साथ किराये के मकान में रहता था
डीजे कंपनी में भी करता था काम, मंगलवार को निकला था घर से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन