रामधनपुर में युवक की हत्या

Published at :20 Feb 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
रामधनपुर में युवक की हत्या

खिड़की खोलने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद रामधनपुर स्थित गली में हुई घटना, इलाज के दौरान गयी जान गया : कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर के युवक अजय उर्फ गुड्डू की सोमवार की शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने पड़ोसी मदारी यादव, बबन यादव व […]

विज्ञापन

खिड़की खोलने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद

रामधनपुर स्थित गली में हुई घटना, इलाज के दौरान गयी जान
गया : कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर के युवक अजय उर्फ गुड्डू की सोमवार की शाम पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने पड़ोसी मदारी यादव, बबन यादव व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुड्डू व पड़ोसी मदारी यादव व बबन यादव के बीच खिड़की खोलने को लेकर पहले से ही विवाद चला आ रहा है. इसी विवाद में कुछ महीने पहले गुड्डू ने मदारी यादव को छुरा मार कर घायल कर दिया था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी को लेकर सोमवार की शाम को घात लगा कर मदारी यादव, बबन यादव व अन्य ने रामधनपुर गली में गुड्डू की लाठी-डंडे व रॉड से पिटाई कर दी. घायल हालत में गुड्डू को मगध मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन