पोकलेन मशीन जलाने के मामले में एक और नक्सली गिरफ्तार

बाराचट्टी : पिछले एक फरवरी को हाड़हा नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को जलाने मामले में शामिल अपराधी अमरेश रविदास उर्फ अमरीश रविदास का पुलिस और एसएसबी की टीम ने गजरागढ़ बाजार से घुमते हुए गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी चेतनानंद झा ने और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार ने बताया […]
बाराचट्टी : पिछले एक फरवरी को हाड़हा नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को जलाने मामले में शामिल अपराधी अमरेश रविदास उर्फ अमरीश रविदास का पुलिस और एसएसबी की टीम ने गजरागढ़ बाजार से घुमते हुए गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी चेतनानंद झा ने और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार ने बताया कि गुरुआ थाना के रूपनचक गांव का रहने वाला अमरीश गजरागढ़ में घूम रहा था, जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया. अमरीश एक फरवरी को हाड़हा नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को एक दर्जन अपराधियों के साथ मिल कर जला दिया था. लेवी की मांग को लेकर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में से सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










