आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख

बांकेबाजार : कुंडील गांव में सोमवार को किसान जग नारायण प्रसाद के घर आग लग जाने से नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. सूचना पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान आग की चपेट में आ चुका था. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने […]
बांकेबाजार : कुंडील गांव में सोमवार को किसान जग नारायण प्रसाद के घर आग लग जाने से नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी. सूचना पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान आग की चपेट में आ चुका था. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को भी दी व अग्निशमन वाहन को बुलाने का अनुरोध किया. परंतु, अग्निशमन वाहन लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंचा, तब तक ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया था.
गृहस्वामी जग नारायण प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग पौने नौ बजे घर से बाहर परिवार के लोगों के साथ बैठे थे कि अचानक घर के पीछे से धुआं निकलता दिखाई दिया. इस कारण घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, कपड़ा, टीवी, बांस बल्ला व जानवर के खाने के लिए रखे हुए नेवारी आदि जल गये. पक्का मकान की छत में भी आग की वजह से दरार पड़ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










