दरभंगा व सिकंदराबाद के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

गया़ : रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा रक्सौल व हैदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 07005/07006 हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद स्पेशल तथा दरभंगा व सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 07007/08 सिकंदराबाद–दरभंगा–सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. दोनों स्पेशल ट्रेनों के प्रति […]
गया़ : रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा रक्सौल व हैदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 07005/07006 हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद स्पेशल तथा दरभंगा व सिकंदराबाद के बीच गाड़ी संख्या 07007/08 सिकंदराबाद–दरभंगा–सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. दोनों स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे ने इनकी परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.
गाड़ी संख्या 07005/07006 हैदराबाद–रक्सौल–हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का पांच अप्रैल से एक जुलाई 2018 तक (कुल 13 फेरे) व गाड़ी संख्या 07007/08 सिकंदराबाद–दरभंगा–सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का तीन अप्रैल से तीन जुलाई, 2018 तक (कुल 26 फेरे) विस्तार किया गया है. शनिवार को गया पहुंचेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 07005 हैदराबाद–रक्सौल स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून, 2018 तक प्रत्येक गुरुवार को हैदराबाद से 21.30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ व कोडरमा स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 05.15 बजे गया पहुंचेगी. उसी दिन 7.05 बजेे नवादा पहुंचने के बाद किऊल, जमालपुर, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा , कमतौल, जनकपुर, सीतामढ़ी व बैरगनिया स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 17.30 बजे यह ट्रेन रक्सौल पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










