स्कॉर्पियो के पलटने से चार लोग घायल

Published at :19 Feb 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के पलटने से चार लोग घायल

शेरघाटी : रविवार को एनएच दो स्थित ओवरब्रिज के समीप स्कॉर्पियो के पलट जाने से उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को गया रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही […]

विज्ञापन
शेरघाटी : रविवार को एनएच दो स्थित ओवरब्रिज के समीप स्कॉर्पियो के पलट जाने से उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को गया रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दुर्घटना के कारणों की छानबीन में जुट गयी.
घायलों की पहचान बेगूसराय निवासी कुंदन राय, औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के करमा निवासी प्रसिद्ध राम, गुरुआ के रसूलगंज निवासी मो. अब्दुल व वेस्ट बंगाल के सुजय सुजाता के रूप में की गयी है.जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग हल्दिया गैस पाइप लाइन के कर्मी हैं. सभी औरंगाबाद से शेरघाटी के लक्षनैती गांव स्थित वर्किंग साइट पर जा रहे थे. इसी बीच नयी बाजार के समीप वाहन का चक्का अचानक पंक्चर हो गया. इससे वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया. लोगों की मानें तो वाहन पलटते हुए सड़क से करीब 20 फीट दूरी तक चला गया.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल : शेरघाटी. शेरघाटी के गोलाबाजार रोड में रविवार की दोपहर अनियंत्रित ई-रिक्शा (टोटो) ने लिट्टी ठेला संचालक को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल महेंद्र प्रसाद शहर के रमना मुहल्ला का रहनेवाला है. पीड़ित ने पुलिस में आवेदन दिया है.
बता दें कि शहर में टोटो की संख्या काफी बढ़ गयी है. जिसके कारण जगह–जगह पर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है. नाबालिग बच्चे बेरोकटोक टोटो चला रहे हैं. इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत अधिकारियों का भी इस पर कोई ध्यान नहीं है.
छत से गिर कर राजमिस्त्री जख्मी : इमामगंज. पथरा गांव में घर की छत बना रहा राज मिस्त्री अचानक छत से गिरने से बुरी तरह घायल हो गया. बताया जाता है कि गांव के ही पंकज कुमार एक ग्रामीण के घर बना रहे थे, इसी दौरान छत से गिरने के कारण वह घायल हो गो. घायल को ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद डॉं स्मित आर्यन ने मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन