गया जंक्शन पर अब डिवाइस ड्रेस पहन तैनात होंगे गैंगमेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

नयी व्यवस्था. फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों पर रेलवे की मेहरबानी 320 गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को मिलेंगे डिवाइस ड्रेस गया : रेलवे के अधिकारियों को द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के बाद अब गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन की ओर नजर गयी है. अब गया रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर काम करनेवाले गैंगमेन को डिवाइस ड्रेस […]
विज्ञापन
नयी व्यवस्था. फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों पर रेलवे की मेहरबानी
320 गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को मिलेंगे डिवाइस ड्रेस
गया : रेलवे के अधिकारियों को द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के बाद अब गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन की ओर नजर गयी है. अब गया रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर काम करनेवाले गैंगमेन को डिवाइस ड्रेस से लैस किया जायेगा. आये दिन ट्रैक पर काम करने के दौरान गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो जाती है. इसी के मद्देनजर गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस देने का निर्णय लिया है. अब डिवाइस ड्रेस गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन की जिंदगी बचायेगा.
गया रेलवे स्टेशन व आस पास के विभिन्न स्टेशनों पर लगभग 320 गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन कार्यरत हैं. रेलवे अधिकारियों द्वारा इन सभी गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस देने की कवायद शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि मार्च तक गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस उपलब्ध करा दिये जायेंगे.
ट्रैक पर काम करने के दौरान ही गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को एक किलोमीटर पहले से ही ट्रेन के आने की सूचना मिल जायेगी. इस डिवाइस से ट्रैक पर आनेवाली ट्रेनों की जानकारी समय रहते गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को मिल जायेगी. काम करने के दौरान कई बार गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गये हैं व कई की मौत हो चुकी है. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि गैंगमेन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस से लैस कर दिया जायेगा.
एक नजर रिपोर्ट पर
गया रेलवे स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर काम करने के दौरान एक मजदूर घायल, आठ नंबर पर एक मजदूर की मौत, परैया स्टेशन पर काम करने के दौरान मजदूर घायल, गया-किऊल रेलखंड पर ट्रैक पर काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत, गया-मानपुर के ईश्वर चौधरी हॉल्ट पर काम करने के दौरान एक मजदूर घायल, गया-जमालपुर रेलखंड पर काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत व दो घायल.
रेल बजट के बदली सोच
वर्ष 2018-19 के रेल बजट में राशि मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों का इस तरफ ध्यान गया है. इसके बाद गया रेलवे स्टेशन पर सुविधायें बढ़ाने की बात हाे रही है. पहले एस्केलेटर देने की सुविधा, फिर टीटीई को हैँड हेल्ड टिकट वेंडिंग मशीन व अब गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस देने का निर्णय लिया गया है. बजट में राशि मिलने के बाद रेलवे अधिकारी विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने जा रहे हैं.
क्या है डिवाइस ड्रेस
इस ड्रेस में रेडियो बेस्ड वार्निंग सिस्टम लगा हुआ है. इसके माध्यम से गैंगमैन या पेट्रोलेिंग मैन जहां काम कर रहे होंगे वहां से एक किलोमीटर पहले ट्रेन के पहुंचने पर उन्हें ट्रेन के आने की सूचना मिल जायेगी. काम करने के दौरान कई बार गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गये हैं व कई की मौत हो चुकी है. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि गैंगमैन व पेट्रोलिंग मैन को डिवाइस ड्रेस से लैस कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










