बालू की कमी से विकास पर ब्रेक

Published at :15 Feb 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
बालू की कमी से विकास पर ब्रेक

बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र में बालू के कारण शुरू नहीं हुआ काम शिलान्यास के बाद ठप पड़ी हैं पौने दो करोड़ से ज्यादा की योजनाएं बोधगया : बोधगया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में गली-नाली सहित अन्य योजनाओं पर फिलहाल ब्रेक लगा है व करोड़ों रुपये से निर्माण होने वाले जनोपयोगी कार्य ठप्प पड़े हुए […]

विज्ञापन

बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र में बालू के कारण शुरू नहीं हुआ काम

शिलान्यास के बाद ठप पड़ी हैं पौने दो करोड़ से ज्यादा की योजनाएं
बोधगया : बोधगया नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में गली-नाली सहित अन्य योजनाओं पर फिलहाल ब्रेक लगा है व करोड़ों रुपये से निर्माण होने वाले जनोपयोगी कार्य ठप्प पड़े हुए हैं. काम शुरू होने में बालू की कमी को बाधक बताया जा रहा है, पर इससे जनता की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. हालांकि, विभिन्न वार्डों में पीसीसी, नाली-गली के निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया जा चुका है व उसका टेंडर भी निकाल दिया गया है. लेकिन, फिलहाल बालू की किल्लत के कारण योजनाओं पर काम शुरू नहीं किया जा सका है.
नगर क्षेत्र में शिलान्यास की गयीं योजनाएं : वार्ड संख्या एक के बेलावाटांड़ में सूर्यपुरा गांव से विजय यादव के मशीन तक पीसीसी का निर्माण के लिए प्राक्कलित रुपये 2451200, वार्ड संख्या दो के सेवधर बिगहा में वासुदेव से वासुदेव यादव के घर तक 733600 रुपये की लगत से पीसीसी पथ का निर्माण, वार्ड चार के अमवां ठोकर से रामखेलावन चौहान के घर तक 2228500 रुपये से पीसीसी पथ का निर्माण,वार्ड संख्या चार में अमवां ठोकर से रामखेलावन चौहान के घर तक 1975600 की लागत से ढक्कन सहित नाला निर्माण, वार्ड छह में जयराम सिंह के घर से विनोद सिंह के घर होते हुए राजू मांझी के घर तक 1984600 रुपये की लागत से पीसीसी पथ व नाला का निर्माण ,
वार्ड सात में मितन यादव के घर से पच्छट्टी मेन रोड तक 1855300 की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, वार्ड सात में मितन यादव के घर से पच्छट्टी मेन रोड तक 1373500 की लागत से नाली का निर्माण, वार्ड 15 के पच्छट्टी में शंकर चौधरी के घर से मंगलचंद के घर होते हुए मकसूद आलम के घर तक 2037800 रुपये की लागत से पीसीसी पथ व नाला का निर्माण, वार्ड संख्या 16 में भोला मालाकार के घर से अमवां पईन तक 1225300 की लागत से पीसीसी पथ व नाला का निर्माण,
वार्ड 16 के मियां बिगहा में विनोद ठठेरा के घर से मोहम्मद गेस्ट हाउस तक 1746700 की लागत से पीसीसी पथ व नाला का निर्माण व वार्ड 18 के डॉ कौशर के क्लिनिक से पईन तक 494700 की लागत से नाला का निर्माण का शिलान्यास किया जा चुका है.
बालू उपलब्ध होते ही विभिन्न योजनाओं पर काम शुरू करा दिया जायेगा. योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है, पर बालू की कमी के कारण फिलहाल काम नहीं हो पा रहा है.
सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बोधगया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन