बिहार : ....जब नशेड़ी पति को छुड़ाने के लिए थानेदार से उलझीं प्रखंड प्रमुख, पहुंचीं जेल

Published at :10 Feb 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ....जब नशेड़ी पति को छुड़ाने के लिए थानेदार से उलझीं प्रखंड प्रमुख, पहुंचीं जेल

थानेदार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप शेरघाटी (गया) : नशेड़ी शिक्षक पति व भतीजे को छुड़ाने के लिए शेरघाटी थाने पहुंचीं बांकेबाजार प्रखंड प्रमुख थानेदार से ही उलझ गयीं. उन्होंने इस दौरान हाथापाई भी की, जिसके बाद पुलिस ने पति व भतीजे के साथ ही प्रमुख को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों […]

विज्ञापन
थानेदार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप
शेरघाटी (गया) : नशेड़ी शिक्षक पति व भतीजे को छुड़ाने के लिए शेरघाटी थाने पहुंचीं बांकेबाजार प्रखंड प्रमुख थानेदार से ही उलझ गयीं. उन्होंने इस दौरान हाथापाई भी की, जिसके बाद पुलिस ने पति व भतीजे के साथ ही प्रमुख को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात प्रमुखपति दिलीप कुमार पासवान व उनके भतीजे अरविंद कुमार को पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया था.
थाने पहुंचीं प्रखंड प्रमुख अविता कुमारी ने पति दिलीप पासवान को छुड़ाने के लिए थानेदार व पुलिसकर्मियों से उलझ गयीं. उन्होंने गाली–गलौज के साथ मारपीट भी शुरू कर दी. मामला हद से ऊपर जाता देख थानेदार ने प्रमुख को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप नशे में धुत थे. उनके स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस ने आधा बोतल अंग्रेजी शराब व दो खाली बोतल के साथ सिगरेट व माचिस भी बरामद की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन