गया रेलवे स्टेशन पर रंगे हाथ पकड़ा गया मोबाइल चोर

Published at :06 Feb 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
गया रेलवे स्टेशन पर रंगे हाथ पकड़ा गया मोबाइल चोर

गया : गया रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार मोबाइल चुराने का प्रयास करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुरुष प्रतीक्षालय के पास एक यात्री का मोबाइल चार्ज हो रहा था. इसी दौरान एक युवक को मोबाइल चार्ज से निकाल कर ले जाने का […]

विज्ञापन

गया : गया रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार मोबाइल चुराने का प्रयास करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुरुष प्रतीक्षालय के पास एक यात्री का मोबाइल चार्ज हो रहा था. इसी दौरान एक युवक को मोबाइल चार्ज से निकाल कर ले जाने का प्रयास करते प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

गिरफ्तार युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के नयी-गोदाम का रहनेवाला रमेश कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आये दिन गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिल रही हैं. चोरी की घटनाओं को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर जवानों की तैनाती की गयी है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन