बोधगया से मोचारिम तक बनेगा बाइपास, पहल शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिया जायजा मोचारिम स्थित मुचलिंद सरोवर तक सड़क बनाने का सीएम ने दिया है आदेश बोधगया : महाबोधि मंदिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोचारिम गांव स्थित मुचलिंद सरोवर तक सड़क निर्माण को लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने सोमवार को जायजा लिया. डीएम ने मोचारिम तक बोधगया से बाइपास सड़क […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने लिया जायजा
मोचारिम स्थित मुचलिंद सरोवर तक सड़क बनाने का सीएम ने दिया है आदेश
बोधगया : महाबोधि मंदिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोचारिम गांव स्थित मुचलिंद सरोवर तक सड़क निर्माण को लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने सोमवार को जायजा लिया. डीएम ने मोचारिम तक बोधगया से बाइपास सड़क बनाने की संभावनाओं को देखा व सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश बोधगया सीओ शिव शंकर राय को दिया. इसके लिए कटोरवा रोड से मोचारिम तक सड़क निर्माण की संभावना दिख रही है. डीएम ने इस दौरान स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम के साथ ही गांव के लोगों से बातचीत भी की.
गौरतलब है कि पिछले एक फरवरी को बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मंच से इस बात का उल्लेख किया था कि मोचारिम स्थित मुचलिंद सरोवर की हालत दयनीय है व सरोवर तक पहुंचने के लिए बाइपास की जरूरत है. इससे बौद्ध श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. इस पर सीएम ने भी सहमति व्यक्त करते हुए मुचलिंद सरोवर व सुजाता गढ़ के विकास किये जाने की बात कही थी. इसी को लेकर डीएम ने सोमवार को मुचलिंद सरोवर का जायजा लिया व सड़क बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश सीओ को दिया. इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










