मिर्जा गालिब कॉलेज के निर्विरोध चेयरमैन चुने गये अजीज अहमद

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासी निकाय का हुआ चुनाव गया : रविवार को मिर्जा गालिब कॉलेज के प्रांगण में नये शासी निकाय का चुनाव कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. इस चुनाव में अजीज अहमद मुनेरी निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. कॉलेज के 179 काउंसिल सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लेकर मुनेरी को निर्विरोध […]
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासी निकाय का हुआ चुनाव
गया : रविवार को मिर्जा गालिब कॉलेज के प्रांगण में नये शासी निकाय का चुनाव कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. इस चुनाव में अजीज अहमद मुनेरी निर्विरोध चेयरमैन चुने गये. कॉलेज के 179 काउंसिल सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लेकर मुनेरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना. चेयरमैन चुनाव का संचालन वरिष्ठ काउंसिलर सुलेमान खान आजाद कर रहे थे.
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर खुर्शीद अहमद खान ने उपस्थित काउंसिलरों को पिछले चार सालों में शासी निकाय द्वारा किये गये कार्यों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. चेयरमैन मुनेरी की अपील पर शासी निकाय के सात पदों के लिए सात काउंसिलरों ने अपना नामांकन-पत्र भरा.
चेयरमैन की तरह शासी निकाय के सभी सात पदों के काउंसिलर का भी चुनाव निर्विरोध हुआ. चेयरमैन ने चुने गए सभी शासी निकाय के सदस्यों के नामों की घोषणा की, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया. शासी निकाय के निर्वाचित सदस्यों में एस कैसर सरफुद्दीन, सुलेमान खान आजाद, मसूद मंजर, इनामुल हसन, मोहम्मद बदरुद्दीन, सब्बी ए शमसी व शाहजहां अनवर शामिल हैं. इस चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला कॉपरेटिव पदाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज करीम, डीसीएलआर,नगर पुलिस उपाधीक्षक, सहित कई थाना की पुलिस मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










