जम्मू से ठंडा हुआ गया, मौसम की सबसे सर्द रात में कांपे लोग

Published at :06 Jan 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू से ठंडा हुआ गया, मौसम की सबसे सर्द रात में कांपे लोग

अधिकतर जिलों का न्यूनतम पारा पहुंचा सामान्य से नीचे गया/ पटना : बिहार के लगभग सभी भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शनिवार को भी न्यूनतम व अधिकतम पारे में इसी तरह से गिरावट दर्ज हुई, तो मौसम विज्ञान केंद्र भी बिहार में शीतलहर की घोषणा कर देगा. गया व राजधानी पटना सहित बिहार […]

विज्ञापन
अधिकतर जिलों का न्यूनतम पारा पहुंचा सामान्य से नीचे
गया/ पटना : बिहार के लगभग सभी भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शनिवार को भी न्यूनतम व अधिकतम पारे में इसी तरह से गिरावट दर्ज हुई, तो मौसम विज्ञान केंद्र भी बिहार में शीतलहर की घोषणा कर देगा. गया व राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकतर जिलों का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है. गुरुवार की रात गया का न्यूनतम तापमान जम्मू के न्यूनतम पारे से भी नीचे गिर गया. फिलहाल जम्मू से अधिक ठंडी रात गया की हो गयी है.
इस मामले में पटना भी बहुत पीछे नहीं है. जहां जम्मू का न्यूनतम पारा 6.7 व अधिकतम 19.9 डिग्री रहा है. वहीं गया का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री तक पहुंच गया है. अधिकतम पारा 18.8 डिग्री पर पहुंचा है. इसी तरह नयी दिल्ली का न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री, रांची का न्यूनतम 6.3 व अधिकतम 23.8 डिग्री एवं जमशेदपुर 7.3 डिग्री रहा. यानी बिहार का न्यूनतम पारा इन सभी राज्यों से कम दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक इसी
जम्मू से ठंडा रहा…
तरह से कनकनी व कोहरा रहने की संभावना है.
आगे भी रहेगी कनकनी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोहरा व कनकनी रहेगी. नाॅर्थ व साउथ बिहार में कोहरे का अधिक असर दिखेगा. पटना के न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी. आसमान साफ होने के बाद भी लोगों को कनकनी महसूस होगी. बिहार के मौसम में आये बदलाव के बाद पटना व गया का पारा सबसे अधिक गिरा है और गुरुवार की रात पटना : 4.7, गया : 3.8, भागलपुर : 4.9, पूर्णिया : 5.9, मुजफ्फरपुर : 7.1, फारबिसगंज : 7.0, सुपौल : 6.2, छपरा : 5.4, दरभंगा : 5.2, सबौर : 4.8, डेहरी : 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है.
lअगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
lभारी ठंड की चपेट में गया समेत कई जिले
रिवर साइड रोड में घने कुहासे के बीच गुजरता एक साइिकल सवार. देखें पेज 03 भी
अधिकतम व न्यूनतम पारा
पटना 12.9 4.7
(इस सीजन का सबसे
ठंडा दिन व रात)
गया 18.8 3.8
(कोल्ड डे)
भागलपुर 18.0 4.9
(कोल्ड डे )
पूर्णिया 17.7 5.9
(कोल्ड डे )
यह है पिछले 4 वर्षों का न्यूनतम पारा
साल न्यूनतम तारीख
2018 4.7 5
2017 4.8 14
2016 4.8 23
2015 4.5 21
2014 7.0 9
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन