साइबर ठग ने उड़ाये 74 हजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

आधे घंटे के अंदर 11 बार में 74 हजार की ऑनलाइन की खरीदारी वजीरगंज : प्रखंड के रसलपुर महुगाइन निवासी शिवशंकर महतो के खाते से बीते 30 दिसंबर को साइबर क्राइम के तहत 74 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी उन्हें तब हुई. जब […]
विज्ञापन
आधे घंटे के अंदर 11 बार में 74 हजार की ऑनलाइन की खरीदारी
वजीरगंज : प्रखंड के रसलपुर महुगाइन निवासी शिवशंकर महतो के खाते से बीते 30 दिसंबर को साइबर क्राइम के तहत 74 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जानकारी उन्हें तब हुई. जब वह बीते 4 जनवरी को अपने पासबुक को अपडेट करवाने के बाद बैंक मैनेजर से अपने रुपये के हिसाब की जानकारी लेने पहुंचे. पीड़ित ने साइबर क्राइम करने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
पीड़ित शिवशंकर महतो ने बताया कि बीते 30 दिसंबर की सुबह उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल रिसीव करने के बाद फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि कुमार श्रीवास्तव के रूप में दी. उस व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लेकर उनका पासबुक नंबर, एकाउंट नंबर, आधार नंबर, एवं एटीएम के बारह नंबर की जानकारी प्राप्त कर ली. इसके अलावा उसने ओटीपी नंबर की जानकारी भी महतो से ले ली. उस ठग ने महतो को विश्वास में लेते हुए उनके घर के दूसरे सदस्य के मोबाइल नंबर की भी मांग की जिसे महतो ने उपलब्ध करा दिया. इसके बाद 4 जनवरी को महतो अपने बैंक में पहुंच कर खाते को अपडेट कराया तो उनके होश उड़ गये.
उनके खाते में निश्चित रकम से कम रकम जमा होने की जानकारी मिली. साथ ही यह भी पता चला कि बीते 30 दिसंबर को ही आधे घंटे के भीतर 11 बार में करीब 74 हजार रुपये खर्च और निकाले गये हैं. इस बात से परेशान महतो वजीरगंज थाने में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. वजीरगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रामाज्ञा राय ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों के द्वारा आये दिन चेतावनी दिये जाने के बावजूद असावधानी के कारण लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. आवेदन में दिये गये मोबाइल नंबर एवं खाते से की गयी खरीदारी की जांच के आधार पर साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










