गया में नक्सलियों ने पोकलेन समेत दो मशीनों को फूंका

Published at :31 Dec 2017 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
गया में नक्सलियों ने पोकलेन समेत दो मशीनों को फूंका

गया : बिहारमें गया जिलेके गुरुआ थानाक्षेत्र के काज गांव में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. गांव में नक्सली संगठन द्वारा गैस पाईप लाईन कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन समेत दो मशीनों में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. नक्सलियोंद्वारा पूर्व में लेवी की मांग की गयी थी जो नहीं दिये जाने पर शनिवार […]

विज्ञापन

गया : बिहारमें गया जिलेके गुरुआ थानाक्षेत्र के काज गांव में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. गांव में नक्सली संगठन द्वारा गैस पाईप लाईन कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन समेत दो मशीनों में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. नक्सलियोंद्वारा पूर्व में लेवी की मांग की गयी थी जो नहीं दिये जाने पर शनिवार की देर रात 8 की संख्या में रहे नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान नक्सलियों ने कई राउंड फायरिंग भी की और धमकी देते हुए भाग गये. घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ पुलिस ने दलबल के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन