चलती ट्रेन से उड़ाया पर्स, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

पर्स में था कॉलेज का आई कार्ड, आधार, एटीएम व पैसा गया : गंगा-सतलज एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रा कर रही एक युवती का पर्स उचक्काें ने उड़ा लिया. ट्रेन मुगलसराय स्टेशन स्थित यार्ड से जैसे ही खुली ताक लगाये उचक्काें ने युवती का पर्स झपट कर फरार हो गये. इस संबंध में रेल […]
विज्ञापन
पर्स में था कॉलेज का आई कार्ड, आधार, एटीएम व पैसा
गया : गंगा-सतलज एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रा कर रही एक युवती का पर्स उचक्काें ने उड़ा लिया. ट्रेन मुगलसराय स्टेशन स्थित यार्ड से जैसे ही खुली ताक लगाये उचक्काें ने युवती का पर्स झपट कर फरार हो गये. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती नवादा जिले के न्यू एरिया के रहनेवाले राजेंद्र प्रसाद की बेटी अर्चना कुमारी है. उसने अज्ञात लोगों पर गया रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पर्स में कॉलेज का आईकार्ड, आधार कार्ड व पैसा था. पीड़ित ने बताया कि वह बनारस के एक कॉलेज में पढ़ती है. छुट्टी के बाद अपने घर नवादा जा रही थी इसी दौरान यह घटना हुई.
खिड़की के पास बैठें, तो सामान पर रखें ध्यान : सावधान, अगर खिड़की के पास बैठ कर ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो विशेष कर अपने सामान पर ध्यान दें. आये दिन चलती ट्रेन से उचक्के सामान उड़ाने में सफल हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










