श्मशान घाट से बाइक चुरा रहे युवक को पीटा

गया : विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट परिसर में खड़ी बाइक चुरा रहे एक चोर की लोगों ने जम कर धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि लोगों द्वारा पकड़े गये चोर से मिली जानकारी के […]
गया : विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट परिसर में खड़ी बाइक चुरा रहे एक चोर की लोगों ने जम कर धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि लोगों द्वारा पकड़े गये चोर से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चोरी के बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है.
जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीने से श्मशान घाट परिसर से लगातार बाइक चोरी हो रही थी. कभी शहर के लोगों का कभी गांव के लोगों की बाइक चोर चुरा ले जा रहे थे. इस बात से परेशान आसपास के लोगों ने चोर को पकड़ने की योजना बनायी. श्मशान घाट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर लोग निगरानी रखने लगे. इस बीच, रविवार की दोपहर सीसीटीवी कैमरे में बाइक की चोरी करते हुए एक युवक पर उनकी नजर पड़ गयी व चोर को लोगों ने रंगे हाथों पर दबोच लिया और चोर की बुरी तरह से धुनाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










