नारी सशक्तीकरण सिर्फ धारणा, मानसिकता पुरानी

Published at :25 Dec 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण सिर्फ धारणा, मानसिकता पुरानी

पुस्तक मेले में एक आलोचक के सवाल पर लेखक प्रभात रंजन ने दिये जवाब गया : गांधी मैदान में चल रहे सातवें मगध पुस्तक मेले के तीसरे दिन ‘विद यू विदाउट यू’ किताब के बेस्ट सेलर राइटर प्रभात रंजन रविवार काे पाठकों से रू-ब-रू हुए. ‘लेखक से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान प्रभात रंजन ने पाठकों […]

विज्ञापन

पुस्तक मेले में एक आलोचक के सवाल पर लेखक प्रभात रंजन ने दिये जवाब

गया : गांधी मैदान में चल रहे सातवें मगध पुस्तक मेले के तीसरे दिन ‘विद यू विदाउट यू’ किताब के बेस्ट सेलर राइटर प्रभात रंजन रविवार काे पाठकों से रू-ब-रू हुए. ‘लेखक से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान प्रभात रंजन ने पाठकों से अपने अनुभव साझा किये. ज्ञात हो कि इनकी किताब विद यू विदाउट यू पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है. किताब को समीक्षकों व पाठकों से मिल रहे बेहतरीन प्रतिक्रिया के कारण सिर्फ दो महीने में किताब का दूसरा संस्करण आ गया है.
युवा आलोचक शुभम द्वारा किये गये सवाल पर बोलते हुए प्रभात रंजन ने कहा कि नारी सशक्तीकरण समाज में सिर्फ एक धारणा बनी हुई है. वास्तविकता से कोसाें दूर अभी समाज पुरानी सदी की मानसिकता में जी रहा है.
अपने अगले किताब के बारे में बताते हुए प्रभात रंजन ने कहा कि वह भारत पाकिस्तान को केंद्र में रख कर लिखी गयी प्रियंका नाम की लड़की की प्रेम कहानी है. किताब का नाम है ‘प्रियंका-एक पाकिस्तानी लड़की’ जो सम्भवतः अगले साल मार्च में आ जायेगी. यह किताब भारत पाकिस्तान के विभाजन से अब तक के दोनों देशों के संबंध व उन संबंधों से लाखों जिंदगी के बदलाव पर संवाद करती है. प्रभात रंजन की परिचर्चा के दौरान दर्शकों की जबरदस्त भीड़ मौजूद रही. दर्शक भी बेस्ट सेलिंग लेखक को उत्सुकता से सुनते रहे.
प्रभात रंजन के साथ सेल्फी लेने के लिए युवा पाठकों के बीच होड़ लगी रही. पाठक उनकी हालिया बेस्ट सेलर कितना विद यू विदाउट के प्रति पर लेखक का ऑटोग्राफ भी लेते रहे. पूरे परिचर्चा के दौरान मगध पुस्तक मेला के अध्यक्ष कुंदन भी मौजूद रहे. साथ ही पटना के युवा कवि अंचित, राहुल, नचिकेता वत्स, शिरिष पाठक, सत्यम, वैभव भी मौजूद थे. मंच संचालन युवा आलोचक शुभम ने किया. कार्यक्रम में मगध पुस्तक मेले के संयोजक कुंदन कुमार ने पौधा देकर सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन