क्राइम. कोतवाली थाने से महज 10 कदम की दूरी पर हुई वारदात

Published at :23 Dec 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
क्राइम. कोतवाली थाने से महज 10 कदम की दूरी पर हुई वारदात

अपराधी मौके पर गैस कटर व टंकी छोड़ कर भागे मगध कॉलोनी से एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुरायी गया : शहर के अंदर चोरों का खौफ बरकरार है. घर हो या बाहर या फिर कोई दुकान, चोर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार […]

विज्ञापन

अपराधी मौके पर गैस कटर व टंकी छोड़ कर भागे

मगध कॉलोनी से एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुरायी
गया : शहर के अंदर चोरों का खौफ बरकरार है. घर हो या बाहर या फिर कोई दुकान, चोर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की रात भी चोरों ने कोतवाली थाने से महज 10 कदम की दूरी पर स्थित गिरजा मार्केट में श्री गणेश भूषणालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. ज्वेलरी शॉप के मालिक के मुताबिक चोर छह लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा ले गये. इसके अलावा मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी में चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो जीप भी गुरुवार की रात चुरा ली. दोनों ही घटनाओं में पीड़ितों ने अपने-अपने क्षेत्र के थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
श्री गणेश भूषणालय शॉप के मालिक अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे दुकान को बंद कर मुरारपुर स्थित अपने घर को चले गये थे. शुक्रवार सुबह जब उठे, तो सूचना मिली कि उनकी दुकान में घुसकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यह सुनते ही वह सकते में पड़ गये. दौड़े-दौड़े वह दुकान पर पहुंचे, तो शॉप की हालत देख होश फाख्ता हो गया. दुकान के चैनल व शटर में लगे ताले को काट कर चोर दुकान में घुसे थे. इधर, मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी स्थित एक घर के बाहर लगी बोलेरो जीप को चोरों ने गुरुवार की रात चुरा ली. जीप के मालिक पप्पू शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने वाहन को बाहर लगा कर घर में सो गये थे. सुबह जब उठे, तो मौके से वाहन नदारद मिला. इधर-उधर छानबीन की, तो वाहन का कोई पता नहीं चल सका.
गद्दी में लगी आग, सीसी कैमरे के वायर भी नोचे
चोरी की वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चोरों ने दुकान के शटर व सेफ में लगाये गये कुल 13 ताले काटे थे. इससे पहले चोरों ने दुकान की गैलरी में घुसने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया था. उस रास्ते में लगे लोहे के चैनल के गेट पर लगे दो ताले को भी गैस कटर से काट दिया था. उन्होंने बताया कि ताले को काटने के दौरान दुकान में ग्राहकों के लिए बनायी गद्दी में आग लग गयी थी, जिसे चोरों ने दुकान में मौजूद पानी का इस्तेमाल कर बुझा दिया.
चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर को भी नोच दिया. साथ ही आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को उलटी दिशा में कर दिया था. हालांकि एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गयी है, पर उसकी तस्वीर स्पष्ट नहीं आ सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन