रेलवे ने की 81.83 मिलियन टन माल की ढुलाई

गया : पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के नवंबर तक 81.83 मिलियन टन माल का लदान किया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में 72.18 मिलियन टन माल का लदान किया गया था. इस प्रकार चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में माल लदान के क्षेत्र […]
गया : पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के नवंबर तक 81.83 मिलियन टन माल का लदान किया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में 72.18 मिलियन टन माल का लदान किया गया था. इस प्रकार चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में माल लदान के क्षेत्र में 13.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. इसके साथ ही यह पूर्व मध्य रेल के लिए नवंबर माह तक माल लदान के लिये रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 78.41 मिलियन टन से भी 4.36 प्रतिशत ज्यादा है.
जबकि केवल नवंबर, 2017 में 10.44 मिलियन टन माल का लदान किया गया जो नवंबर, 2016 में किये गये 10.14 मिलियन टन से 2.98 प्रतिशत ज्यादा है. विदित हो कि पूर्व मध्य रेल माल लदान के क्षेत्र में समस्त भारतीय रेल में अग्रणी स्थान रखता है. साथ ही पूर्व मध्य रेल के आय का मुख्य स्रोत भी माल लदान ही है. इस रेल से मुख्य रूप से कोयला तथा अन्य अयस्कों की ढुलाई होती है. पूर्व मध्य रेल द्वारा सबसे अधिक कोयला का लदान किया गया.
नवंबर, 2017 में कोयले की कुल लदान 9.68 मिलियन टन की रही. जो पिछले वर्ष के नवंबर, 2016 की तुलना में 2.73 प्रतिशत व रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से 1.86 प्रतिशत अधिक है. रेलवे द्वारा प्रतिदिन वैगन लदान के क्षेत्र में भी नवंबर माह में अच्छी प्रगति दर्ज की गयी है. नवंबर, 2017 में पूर्व मध्य रेल द्वारा औसतन प्रतिदिन 5202.73 वैगन का माल लदान किया गया जो पिछले साल के नवंबर में औसतन प्रतिदिन किये गये 5030.12 वैगन की तुलना में 3.4 प्रतिशत अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










