नक्सलियों ने मजदूर से छीना फोन, काम बंद करने की धमकी

Published at :09 Dec 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने मजदूर से छीना फोन, काम बंद करने की धमकी

डुमरिया : मैगरा थाना क्षेत्र के कालीदह स्थित मैगरा आइटीआई कॉलेज के भवन निर्माण में लगे मजदूरों से नक्सली संगठन आरसीसी के सदस्यों ने मोबाइल छिन लिया व कॉलेज निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी भी दी है. इस संदर्भ में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मैगरा थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

डुमरिया : मैगरा थाना क्षेत्र के कालीदह स्थित मैगरा आइटीआई कॉलेज के भवन निर्माण में लगे मजदूरों से नक्सली संगठन आरसीसी के सदस्यों ने मोबाइल छिन लिया व कॉलेज निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी भी दी है. इस संदर्भ में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मैगरा थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि आइटीआइ कॉलेज के निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि बीती रात चार की संख्या में अज्ञात लोग आये. वह मुंशी को खोज रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक मजदूर का मोबाइल छीन लिया. वह खुद को आरसीसी का सदस्य बता रहे थे. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन